Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम के जैविक हाट बाजार में 7 जैविक किसानों ने 70 हज़ार से अधिक के उत्पाद बेचे

15 अप्रैल 2026, रतलाम: रतलाम के जैविक हाट बाजार में 7 जैविक किसानों ने 70 हज़ार से अधिक के उत्पाद बेचे – परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।

धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 31030 रुपये का विक्रय किया गया। श्री दिलीप धाकड़ द्वारा शहद 4640 रुपये का, श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध विक्रय किया गया, श्री बालकृष्ण तिवारी द्वारा सोना मोती एवं खपली प्रजाति का गेहूं 1200 रुपए का, दिलीप पाटीदार ने गेहूं मिर्ची एवं हल्दी उत्पाद 32500 रुपए का, तेजराम सांखला द्वारा हरी सब्जियां 950 रुपए के उत्पाद विक्रय किए गए । जैविक हाट बाजार में कुल 70630 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile