Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती फसल पैदावार के स्टॉल विक्रय हेतु लगाएं : कलेक्टर छतरपुर

29 मार्च 2026, छतरपुर: प्राकृतिक खेती फसल पैदावार के स्टॉल विक्रय हेतु लगाएं : कलेक्टर छतरपुर – कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सीएस रिव्यू के बिन्दुओं पर बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, एसडीएम राजनगर विशा माधवानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने कृषि विभाग अंतर्गत नेशन मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) को बढ़ावा देने हेतु चयनित किसानों, प्राकृतिक क्लस्टरों में बीआरसी के चयन, कृषि सखी द्वारा कृषकों को प्रेरित करना आदि बिन्दुओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की फसल पैदावार के स्टॉल कलेक्ट्रेट परिसर में लगाकर विक्रय कराएं। भावांतर भुगतान योजनांतर्गत सरसों, चना एवं मसूर में शेष सत्यापन जल्द कराने के भी कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 1 अप्रैल से उर्वरकों का वितरण ई-वितरण (ई-टोकन) प्रणाली के माध्यम से ही कराएं। नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि नरवाई या पराली जलाने पर पेनल्टी या एफआईआर की कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग की सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि नरवाई प्रबंधन हेतु किसानों को हैप्पीसीड़र एवं सुपर सीड़र के लिए प्रेरित कर आवेदन कराएं। साथ ही कृषकों को प्रक्षेत्रों में तिलहन एवं खाद्यान्न फसलों की सूक्ष्म सिंचाई हेतु मिनी, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के लिए पोर्टल पर आवेदन कराने के निर्देश दिए। पीएम कृषि सिंचाई योजना में खरीदे हुए यंत्रों या लाभान्वित किसानों के भौतिक सत्यापन के उद्यानिकी अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही सब्जी के क्लस्टर विकास के लिए भी कृषक को लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। किसानों को गेहूं खरीदी में भारत सरकार द्वारा 2585 रुपए और राज्य सरकार द्वारा 40 रुपए, कुल 2625 रुपए का एमएसपी निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को बलराम तालाब के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निर्माण कराने की बात कही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें