राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में सर्वर डाउन: गेहूं पंजीयन नहीं होने से किसान परेशान

06 मार्च 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना में सर्वर डाउन: गेहूं पंजीयन नहीं होने से किसान परेशान – समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों द्वारा पंजीयन  कराया जा रहा है, लेकिन पांढुर्ना सोसायटी में सर्वर डाउन होने से किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है, जिससे  किसान परेशान हो रहे हैं, जबकि पंजीयन की कल अंतिम तारीख है।  

 ग्राम लेंडोरी के किसान ने कृषक जगत को बताया कि आज सुबह 11  बजे से पांढुर्ना सोसायटी में पंजीयन के  लिए आए हैं , 3  घंटे हो गए हैं ,लेकिन अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है।  वहीं ग्राम करवार , म रकवाड़ा, खोपड़ीखापा ,पारडी, मोरडोंगरी ,भुली और धावड़ीखापा गांव  के अन्य किसान भी इंतज़ार करते पाए गए।  पंजीयन करने वाले कर्मचारी ने  बताया कि  पांढुर्ना सोसायटी में अभी तक 75  पंजीयन हुए हैं। साइट धीमी चलने से  अभी एक पंजीयन पूरा करने में पौन घंटे से लेकर एक घंटा लग रहा है ।

इस संबंध में पांढुर्ना सोसायटी के उप प्रबंधक श्री संतोष कुमार वर्मा ने कृषक जगत को बताया कि शासन की योजना अनुसार किसानों की गेहूं और चना फसल का पंजीयन रोज किया जा रहा है। कभी -कभी सर्वर के कारण तकनीकी समस्या आ जाती है ,तो थोड़ा विलम्ब हो जाता है। आज आ रही तकनीकी समस्या के संबंध में  कृषि विभाग को अवगत करा दिया है । शासन द्वारा गेहूं /चना फसल के पंजीयन के लिए 6  फरवरी से 7 मार्च तक की अवधि निर्धारित की गई है। कल 7  मार्च अंतिम तिथि है। यदि पंजीयन की तारीख बढ़ती है तो किसानों को राहत मिल जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements