सिवनी : कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का हुआ आयोजन
06 सितंबर 2026, सिवनी: सिवनी : कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का हुआ आयोजन – कृषि विज्ञान के सिवनी के दर्पण सभागार में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग (आत्मा) सिवनी एवं कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसान श्री घनश्याम सनोडीया, श्री राकेश वेस, उपसंचालक कृषि श्री सुधीर धुर्वे, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल उपसंचालक उद्यानिकी श्रीमती आशा उपवंशी, उप संचालक कृषि अभियांत्रिकी श्रीमती सायला नाज कुरैशी, मत्स्य विभाग अधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह आदि मंचासीन रहे
उप संचालक कृषि श्री सुधीर धुर्वे द्वारा किसानों को खेती में नवाचार उन्नत खेती बेहतर उत्पादन एवं मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी साथ ही किसानों को पराली प्रबंधन पर अपनी बात कही इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल ने अल-नीनो के कारण भारतीय मानसून के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की इस दौरान आपने एल नीनो के प्रभाव से बचने हेतु जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों से बदलते मौसम, बढ़ते तापमान और सूखा और अत्यधिक बारिश बाढ़ आदि आपदाओं को सहन करने हेतु कृषि उत्पादन और मिट्टी की सेहत को बनाए रखना अति आवश्यक है इस हेतु जलवायु प्रतिरोधी या सहनशील खेती करने की आवश्यकता है, इस हेतु सिवनी जिले के किसानों के लिए जल प्रबंधन, मिट्टी का संरक्षण, फसल विविधता एवं कम पानी वाली किस्मों , कम अवधि में पकने वाली फसलें एवं अरहर मूंग, उड़द, मक्का मोटे अनाज की बुवाई करने के विषय में जानकारी दी।
धान की सीधी बुवाई करने से 20% पानी की बचत होती है एवं उत्पादन लागत में भी कमी आती है नमी संरक्षण हेतु मल्चिंग , सिंचाई हेतु टपक सिंचाई या स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियों का उपयोग जीवन रक्षक सिंचाई आदि के विषय में जानकारी दी साथ ही कृषि वानिकी, जल संचयन एवं संरक्षण के उपाय मुर्गी पालन, मछली पालन पशुपालन, केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक आदि विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्री घनश्याम सनोडीया द्वारा खेती में अपने किए जा रहे कार्यों के महत्वपूर्ण अनुभव को साझा किया साथ ही श्री राकेश बेस द्वारा विभाग की विभिन्न किसान हितैषी कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने खेती किसानी की बातों का साझा किया । कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ निखिल कुमार सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती एवं समसामयिक फसलों में हो रही समस्याओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की, बलराम जयंती के इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों ने किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जिसमें उद्यानिकी विभाग से श्रीमती आशा उपवंशी द्वारा उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं जी आई टैग प्राप्त सीताफल के विषय में अपनी बातें रखी, मत्स्य पालन विभाग से श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा परियोजनाओं के लाभ कैसे लेना है, एवं डिजिटल माध्यम से अपना पंजीयन कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अतिरिक्त आमदनी हमारे किसान भाई कैसे प्राप्त कर सकते हैं इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि अभियांत्रिकी विभाग से श्रीमती सायला नाज कुरैशी द्वारा विभाग से कृषि यंत्रों में प्राप्त होने वाली सब्सिडी एवं फसल अवशेष प्रबंधन हेतु किया जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से किसानों को बताया ।
बलराम जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आत्मा परियोजना अंतर्गत कृषि सखी प्राकृतिक खेती करने वाले किसान एवं अन्य फसलों की खेती कर फसल विविधीकरण को आगे बढ़ाने वाले किसानों की उपस्थिति रही ।कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा के दौरान किसानों की विभिन्न फसलों से संबंधित समस्याओं के विषय में प्रश्नों के उत्तर के समाधान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया, इस दौरान आत्मा परियोजना के श्री नितिन कीर्ति गणवीर, श्री प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर कुमार सोनी, डॉ जीके राणा, डॉ केपीएस सैनी एवं कृषि विभाग के विस्तार अधिकारी ए टी एम बी टी एम एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ निखिल कुमार सिंह द्वारा किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

