Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

10 जनवरी 2026, सिवनी: सिवनी कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने  गत दिनों कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सिवनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा विभिन्न राज्यों से आई रावे (RAWE) कार्यक्रम की छात्राओं से संवाद किया।      

 कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि कृषि क्षेत्र में कार्य की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कम उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि संभव है।  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र में उन्नत बीजों से की गई गेहूं, मटर, सरसों सहित अन्य फसलों के प्रदर्शनों का अवलोकन किया। साथ ही प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन, वर्मीकम्पोस्ट एवं अजोला उत्पादन यूनिट का भी निरीक्षण कर इनकी तकनीकी जानकारी किसानों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए।      

 कलेक्टर ने रावे की छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन का उपयोग फील्ड स्तर पर किसानों के हित में किया जाए। छात्राएं किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं प्राकृतिक कृषि प्रणाली के समन्वय की जानकारी दें, जिससे कृषि लाभ का व्यवसाय बनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रावे कार्यक्रम से जुड़ी छात्राएं किसानों और कृषि विज्ञान केंद्र के बीच सेतु का कार्य करते हुए जिले में कृषि नवाचार को नई दिशा देंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें