सिवनी: दाल मिल स्थापना के लिए 30 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
10 अगस्त 2026, सिवनी: सिवनी: दाल मिल स्थापना के लिए 30 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन – दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के पोस्ट हार्वेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर घटक के अंतर्गत प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) स्थापित करने के इच्छुक पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल www.chc.mpdage.org के माध्यम से किए जा सकते हैं।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि योजना के तहत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), क्लस्टर लेवल फेडरेशन, प्राथमिक कृषि ऋण समितियां, किसी भी अधिनियम के अंतर्गत कम से कम दो वर्ष पूर्व से पंजीकृत एवं क्रियाशील अन्य उपक्रम तथा पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित संस्था के चयनित अध्यक्ष अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से मान्य किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत प्रदेश के चयनित जिलों में प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना तथा भवन, गोदाम एवं भंडारण अधोसंरचना के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भूमि, विद्युत, मानव संसाधन एवं अन्य संचालन संबंधी व्यय इस सहायता में शामिल नहीं होंगे। पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत का अधिकतम 33 प्रतिशत अथवा प्रति इकाई 25 लाख रुपये, जो भी कम हो, तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों का चयन 1 सितंबर 2026 को संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल में कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक आवेदक www.chc.mpdage.org वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

