Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

चयनित किसान अनुदान पर खरीद सकेंगे कृषि यंत्र और ट्रैक्टर

27 मई 2025, भोपाल: चयनित किसान अनुदान पर खरीद सकेंगे कृषि यंत्र और ट्रैक्टर – मध्य प्रदेश के किसान अब ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र अनुदान  पर खरीद सकेंगे। हालांकि इसके लिए किसानों का चयन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा लेकिन सरकार की यह मंशा है कि योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को अधिक से अधिक रूप से मिल सके।

इधर  कृषि अभियांत्रिकी विभाग मध्य प्रदेश द्वारा राज्य के सभी जिलों में कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के लिए लक्ष्य जारी किए गए हैं। इच्छुक किसान योजना का लाभ लेने के लिए 26 मई 2025 से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 13 जून को दोपहर 12 बजे लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसान योजना के तहत ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्र अनुदान पर खरीद सकेंगे। 16 से 17 जून 2025 के दौरान चयनित किसानों के अभिलेखों (दस्तावेज) और बैंक ड्राफ्ट का सत्यापन किया जाएगा। पात्र किसानों और युवाओं को निजी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना के लिए आवश्यक ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों की खरीद पर लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत किसान अधिकतम 25 लाख रुपए तक के कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। अनुदान की गणना सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत कृषि यंत्रों पर दिए जाने वाले अनुदान के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा योजना के हितग्राही भारत सरकार के “एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए भी पात्र होंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com