मनुष्य- माटी जैविक खेती से परिपूर्ण: डॉ. राजपूत
जैविक प्राकृतिक संस्थान नागपुर की कार्यशाला
09 दिसंबर 2024, भोपाल: मनुष्य- माटी जैविक खेती से परिपूर्ण: डॉ. राजपूत – भारत सरकार कृषि मंत्रालय के क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र नागपुर द्वारा भोपाल में एक दिवसीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर कार्याशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अजय सिंह राजपूत ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने की दिशा में संस्थान द्वारा की जा रही गतिविधियों पर जानकारी दी एवं उपस्थित किसानों को प्रोत्साहित किया। जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े कृषकों की सफलता कहानियां, अनुभवों को भी प्रदर्शित किया। डॉ. राजपूत ने किसानों को जैविक उत्पादों के विक्रय के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषकों द्वारा इस क्षेत्र में और अधिक सफलता के लिए मुख्य बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए, इनमें जैविक खेती के लिए संगठित होना, उपज का दाम स्वयं निर्धारित करना, देसी परंपरागत ज्ञान, पोषण युक्त भोजन,पोषक तत्वों का बढ़ता असंतुलन, मृदा परीक्षण, पीजीएस सिस्टम, राष्ट्रीय जैविक सहकारी लि. के माध्यम से जैविक उत्पादों का विक्रय,मप्र में जैविक खेती करने के लिए पंजीयन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मप्र राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्थान के प्रबंध संचालक श्री जी. पी. प्रजापति, संयुक्त संचालक कृषि भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग श्री बी. एल. बिलैया, पतंजलि संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक श्री राजेश सक्सेना, संचालनालय कृषि के उप संचालक श्री जितेंद्र सिंह परिहार, सिएट के उप संचालक श्री हीरेंद्र ओमकार, सागर के उप संचालक श्री बी. एल. मालवीय, सेवानिवृत्ति पर अपर संचालक श्री बी. एम. सहारे, जैविक खेती संस्थान नागपुर के डॉ. स्वप्निल मगर, पतंजलि संस्थान की सुश्री दीपिका भार्गव, सहायक संचालक कृषि अधिकारियों में श्री सतीश देशमुख औबेदुल्लागंज, श्री एस. एल. इवने नर्मदापुरम, श्री शशिकांत द्विवेदी भोपाल, श्रीमती मिनी चौकसे सीहोर, सुश्री रचना पटेल हरदा, विलेयेन्ट मल्टी ट्रेड प्रा. लि. इंदौर के श्री अनिल उपाध्याय एवं जैविक खेती से जुड़े प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कृषक, कृषि विभाग एवं आत्मा समिति के अधिकारी उपस्थित थे।
सम्मानित कृषक: श्री जितेंद्र पाटीदार इंदौर, श्री चमार सिंह पटेल छत्तीसगढ़,श्री चेतन बंजारी नागपुर, श्री लक्ष्मण सिंह लोधी नरसिंहपुर,श्री कमल किशोर पटेल पन्ना,श्री हरनारायण सिंह राजपूत जबलपुर, श्री आनंद सिंह ठाकुर इंदौर, श्री नरेंद्र पटेल छत्तीसगढ़,श्री ओमप्रकाश पाटीदार खरगोन,श्री गुलाब सिंह मेवाडा भोपाल, श्री प्रहलाद सिंह सीहोर,श्री गजराज सिंह रघुवंशी विदिशा,श्री नरेश दांगी भोपाल,श्री गजराज सिंह वर्मा सीहोर, श्री मनोहर पाटीदार भोपाल को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जैविक खेती के प्रचार के लिए कृषक जगत सम्मानित: भारत सरकार कृषि मंत्रालय के रीजनल सेंटर ऑफ ऑर्गेनिक एंड नेचुरल फार्मिंग (रिकॉफ) नागपुर द्वारा कृषक जगत को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। केंद्र के निदेशक डॉ. अजय सिंह राजपूत ने भोपाल में हुई कार्यशाला में कृषक जगत के प्रकाश दुबे को प्रशस्ति पत्र शाल भेंट कर सम्मानित किया।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: