सीहोर: ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन 15 जून तक
02 जून 2026, सीहोर: सीहोर: ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन 15 जून तक – शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 मई से ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। जिन भी किसानों ने मूंग की बुवाई की है वे शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर निर्धारित लिंक से पंजीयन कर सकते हैं।
इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय तथा सहकारी समितियों द्वारा संचालित सुविधा केंद्रो पर भी पंजीयन कराया जा सकता है। किसान एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसान अपने साथ भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचें। इसके अलावा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान पंजीयन के लिए अपने साथ आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति साथ ले जाएं।
किसानों से खरीदी जाने वाली फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। इसलिए सभी किसान अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नंबर लिंक कराकर रखें, ताकि कोई असुविधा न हो।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

