Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: संभागायुक्त ने डेयरी यूनिट व स्ट्राबेरी–ड्रैगन फ्रूट खेती का किया निरीक्षण, किसानों को क्रॉप पैटर्न बदलने की दी सलाह

15 नवंबर 2025, सीहोर: सीहोर: संभागायुक्त ने डेयरी यूनिट व स्ट्राबेरी–ड्रैगन फ्रूट खेती का किया निरीक्षण, किसानों को क्रॉप पैटर्न बदलने की दी सलाह – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के संभागायुक्त संजीव सिंह तथा कलेक्टर बालागुरू के. ने सीहोर जिले के ग्राम हीरापुर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ’दूध डेयरी इकाई’ का निरीक्षण किया। इस इकाई में दूध से पनीर, मावा एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। अधिकारियों एवं डेयरी संचालक से उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और इकाई संचालकों से संवाद किया तथा जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये कहा। इसके उपरांत निरीक्षण दल ग्राम धबौटी पहुंचा, जहाँ ’स्ट्राबेरी, अंजीर, गोल्डन बेरी तथा ड्रैगन फ्रूट’ की उन्नत खेती का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने किसानों द्वारा प्रयोग में लाई जा रही आधुनिक तकनीकों की सराहना की। ग्राम धबोटी में हर्ष अग्रवाल द्वारा इन फलों की खेती की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त संजीव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर वर्तमान कृषि परिदृश्य के अनुरूप ’क्रॉप पैटर्न में बदलाव’ करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसान ’मांग के अनुरूप फसलों का चयन’ करें तथा ’नवीनतम कृषि तकनीकों’ का अधिक से अधिक उपयोग करें।

उन्होंने यह भी कहा कि खेती के साथ-साथ ’उद्यानिकी और दुग्ध उत्पादन’ को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में दुग्ध एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त  विनोद यादव, उद्यान विभाग की संयुक्त संचालक जयमाला सिंह एवं सहायक संचालक जगदीश सिंह मुजाल्दा  सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile