राज्य कृषि समाचार (State News)

एसडीएम मंडियों की लगातार निगरानी करें- कलेक्टर मंदसौर

06 नवंबर 2025, मंदसौर: एसडीएम मंडियों की लगातार निगरानी करें- कलेक्टर मंदसौर – कलेक्टर श्रीमती  अदिति  गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागार में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि भावांतर भुगतान योजना का लाभ किसानों को अधिक से अधिक दिलाया जाए। सभी एसडीएम मंडियों की लगातार निगरानी करें तथा नीलामी कार्य और अन्य व्यवस्थाओं पर सतत ध्यान दें।

 कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि एसएडीओ नियमित रूप से नीलामी केंद्रों पर उपस्थित रहें और व्यवस्था की समीक्षा करें। कलेक्टर ने सभी सड़क निर्माण विभाग, नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों को निर्देश दिए कि बारिश के पश्चात सड़क मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण करें। फील्ड में जाकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण करें। विद्युत विभाग को जिला अस्पताल स्थित एमसीएच वार्ड में विद्युत कनेक्शन एवं घंटाघर क्षेत्र में डीपी लाइट शिफ्टिंग के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

 बैठक में जिले में खाद की उपलब्धता, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की स्थिति, सिंहस्थ के निर्माण कार्य, भूमि आवंटन सहित विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित  थे ।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement