बड़वानी में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
02 जून 2026, बड़वानी: बड़वानी में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न – कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष मे वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 40 वीं बैठक का आयोजन आज किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. डी. के. वाणी अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय खंडवा, मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक विस्तार सेवाएं के प्रतिनिधि वैज्ञानिक डॉ. आर.सी.आष्वानी शामिल हुए । कृषि विज्ञान केंद्र के रिंग पार्टनर के रूप में समीपस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ से डॉ. मौर्य , डॉ तोमर , मनावर से डॉ. बसेड़िया एवं खरगौन से डॉ. आर.के. सिंह विशेष अतिथि के रूप में ऑन लाइन जुड़े ।
कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष में जिले के कृषि विभाग के संचालक श्री वास्कले , नाबार्ड से सहायक महाप्रबंधक (जिला विकास) श्री नवीन श्रीवास्तव, श्री भूपेंद्र सागौर जिला प्रबंधक एम.पी.स्टेट एग्रो एवं प्रगतिशील कृषक श्री सुरेश मुकाती, सदाशिव नागौर एवं घमण्डीलाल मुलैवा ने भाग लिया । बैठक के आरंभ में डॉ. एस. के. बड़ोदिया, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन के पश्चात् कृषि विज्ञान केन्द्र की विगत छः माह ( अक्टूबर 2025 से मई 2026 ) की उपलब्धियां एवं आगामी छः माह (जून 2026 से अक्टूबर 2026) की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई । डॉ आष्वानी ने ऑनलाइन बैठक में भाग लेकर केन्द्र की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र विशेष की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के आयोजन की सलाह दी तथा नैनो यूरिया और संरक्षण के साथ-साथ सोलर ऊर्जा के प्रति कृषकों को जागरूक करने की बात कही ।
कृषि महाविद्यालय खंडवा के अधिष्ठाता डॉ. डी. के. वाणी ने कपास एवं मक्का फसल के अवशेषों के प्रबंधन में उपयोगी मशीनों के विषय में कृषकों को जागरूक किया जाय। शासकीय योजनाओं के प्रभाव का अध्ययन पर सर्वे किया जाए एवं कृषि एप्प पर सेवारत अधिकारियों हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण को शामिल करने की सलाह दी । जिले के कृषि विभाग से सहायक उप संचालक श्री पंवार ने कपास में एच.डी.पी.एस. (सघन बुवाई पद्धति) विधि पर प्रशिक्षण के द्वारा किसानों को जागरूक किया जाए । श्री घमंडीलाल मुलैवा ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर अधिक प्रदर्शन आयोजित करने की बात कही । श्री सुरेश मुकाती ने बी.टी. कपास में गुलाबी इल्ली के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस के प्रबंधन की जानकारी कृषकों दी जाए । बीटी कपास की 5 जी एवं अन्य किस्मों की जानकारी दी जाए । साथ ही इस बैठक में उद्यानिकी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र अचाले , आर.ए.सी.टी निदेशक श्री संजु बरवड़े, ईफीकोंर एन. जी. ओ. से जेम्स तथा अन्य सदस्य कृषकों ने उपस्थित होकर कार्य योजना तैयार करने मेें सुझाव प्रदान किये । इस बैठक का संचालन तकनीकी अधिकारी श्री यू.एस. अवास्या ने किया । उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ डी.के. जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया । बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन में केन्द्र के श्री रविन्द्र सिकरवार, लेखापाल श्री रंजीत बारा सहायक श्री भानु बड़ौले एवं वाहन चालक श्री एन.के. पर्ते द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

