Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

28 अगस्त 2025, सिवनी: सिवनी में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न – कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी में वैज्ञानिक सलाहकार समिति (SAC) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अधिष्ठाता डॉ. दिनेश प्रसाद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. टी.आर. शर्मा, निदेशक कृषि महाविद्यालय बालाघाट तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम शर्मा उपस्थित रहे।    

 वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने स्वागत करते हुए केन्द्र द्वारा वर्ष 2024-25 में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी और आगामी वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि केन्द्र द्वारा फसल प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, पशुपालन, उद्यानिकी तथा मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई हैं। डॉ. टी आर शर्मा ने कहा कि किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकों का सरल और प्रभावी प्रसार किया जाना चाहिए। उत्पादन वृद्धि के लिए फसल विविधीकरण, एकीकृत पोषण प्रबंधन, जैविक खेती एवं संसाधन संरक्षण की तकनीक अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कृषि में समयानुकूल कार्यवाही और नई तकनीकों के अपनाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही विशेषज्ञों ने फसल संगोष्ठी, पशुपालन एवं जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मृदा विज्ञान तथा विभिन्न विभागों एवं संगठनों के अधिकारी, वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी.एस. नेमा ने किया।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com