साइंस बढ़ाएगी अफीम की पैदावार, नीमच-मंदसौर में CBN का ऐलान
09 जून 2026, नीमच-मंदसौर: साइंस बढ़ाएगी अफीम की पैदावार, नीमच-मंदसौर में CBN का ऐलान – अब अफीम की खेती में साइंस का तड़का’ लगने जा रहा है…. अफीम के गढ़ में CBN का ऐलान किसानों को खेती के उन्नत वैज्ञानिक तरीकों से ,नीमच-मंदसौर में सजेगा ‘हाईटेक अफीम’ का मेला!
नारकोटिक्स विभाग ला रहा है खेती का ‘डिजिटल अवतार’, पारंपरिक खेती को कहिए अलविदा!
नीमच/मंदसौर!
मालवा की धरती और अफीम के ‘काले सोने’ से जुड़ी सबसे बड़ी खबर! केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) अब अफीम उत्पादक किसानों की किस्मत चमकाने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाने जा रहा है। नीमच और मंदसौर जिलों में जल्द ही हाई-टेक और वैज्ञानिक खेती के महा-शिविर (Mega Camps) लगाए जा रहे हैं।
अब वो पुराने दिन गए जब किसान सिर्फ पारंपरिक तौर-तरीकों के भरोसे रहते थे। अब अफीम की खेती में साइंस का तड़का’ लगने जा रहा है!
शिविर में क्या होगा खास? जानिए इनसाइड स्टोरी:-
खत्म होगा नुकसान, बढ़ेगी अफीम की क्वालिटी: वैज्ञानिक तरीके से चीरा लगाने और डोडा-चूरा की देखरेख की ऐसी तकनीकें सिखाई जाएंगी, जिससे अफीम की शुद्धता और पैदावार दोनों आसमान छू लेंगी।
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की ट्रेनिंग:
किसानों को बताया जाएगा कि वैश्विक स्तर पर अफीम की मांग कैसी है और वैश्विक मानकों (Global Standards) पर कैसे खरा उतरा जाए।
लाइसेंस और नियम-कायदों की पाठशाला:
विभाग के बड़े अधिकारी खुद चौपाल लगाकर किसानों के सारे कन्फ्यूजन दूर करेंगे। कब, कैसे और कितनी अफीम देनी है—इसकी पारदर्शी जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचेगी।
स्मार्ट फार्मिंग का डोज़:
आधुनिक टूल्स और आधुनिक खाद-दवाइयों का लाइव डेमो दिया जाएगा ताकि मेहनत कम और मुनाफा डबल मिल सके l कृषक जगत: जितेन्द्र कुमार पांडेय: मंदसौर
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

