राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि समृद्धि से जुड़ी योजनाएं विकसित भारत की मजबूत आधारशिला – विधायक पाठक

22 नवंबर 2025, सीधी: कृषि समृद्धि से जुड़ी योजनाएं विकसित भारत की मजबूत आधारशिला – विधायक पाठक – कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीधी की विधायक श्रीमती रीती पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना की 21वीं किस्त के अंतर्गत देश के लगभग 9 करोड़ किसानों को ₹18 हजार करोड़ से अधिक की राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया गया, जिसका सीधा प्रसारण केन्द्र में उपस्थित किसानों, वैज्ञानिकों एवं छात्रों ने देखा।

Advertisement1
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती पाठक ने किया। विधायकने प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के उत्थान एवं कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान कल्याण एवं कृषि समृद्धि से जुड़ी योजनाएँ विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने उपस्थित किसानों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने रावे  छात्रों से यह भी आग्रह किया कि वे उन्नत कृषि तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, किसानों की समस्याओं को विभाग एवं वैज्ञानिकों तक पहुँचाएँ तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्तर पर प्रेरणा का कार्य करें।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र प्रमुख डॉ. ए. के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग डॉ. राजेश सिंह चौहान, वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह गौतम, अमृता तिवारी, जिले के प्रगतिशील एवं महिला कृषक तथा रीवा कृषि महाविद्यालय के रावे छात्र उपस्थित  थे । कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह गौतम द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए प्रशासन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement