Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

82 लाख किसानों को 4-4 हजार रुपये की सम्मान निधि वितरित

19 मई 2022, भोपाल । 82 लाख किसानों को 4-4 हजार रुपये की सम्मान निधि वितरित – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82 लाख किसानों के खातों में 4-4 हजार रूपये की सम्मान निधि अंतरित की साथ ही स्वामित्व योजना में प्रदेश के 3.70 लाख ग्रामीणों को आबादी अधिकार अभिलेखों का वितरण किया। मुख्यमंत्री  कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कृषि को लाभ का धंधा बनाना। किसान कृषि का विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती करें। इससे उनको अधिक मुनाफा होगा तथा कृषि भूमि की उपजाऊ क्षमता भी बनी रहेगी। सरकार प्राकृतिक खेती के लिये किसान को एक गाय रखने पर 900 रूपये प्रतिमाह देगी। गोबर, गौ-मूत्र, गुड़ आदि के मिश्रण से तैयार किये जाने वाला जीवामृत मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 30 हजार करोड़ रूपये की सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ होगा। आपने बताया  44 हजार करोड़ रूपये की केन-बेतवा योजना बन गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ होगा। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की तिथि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। किसानों को गेहूँ की कमी न आए इसके लिये गेहूँ के निर्यात पर रोक लगा दी गई है।

कार्यक्रम को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर(वर्चुअली), विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत (वर्चुअली), विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जर्नादन मिश्र ने संबोधित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: इंदौर जिले के 83 हजार से अधिक किसानों के खाते में जमा हुए 16 करोड़ 62 लाख