Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में नवाचार आधारित प्राकृतिक आंवला अचार की बिक्री शुरू

03 जनवरी 2024, भीलवाड़ाः राजस्थान में नवाचार आधारित प्राकृतिक आंवला अचार की बिक्री शुरू – राजस्थान राज्य में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा नवाचार आधारित निर्मित प्राकृतिक आँवला अचार विक्रय के लिए उपलब्ध है।

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सी.एम. यादव ने बताया कि केन्द्र के प्रदर्शन फार्म पर स्थित आँवला के मातृवृक्ष बगीचे से फलों की तुड़ाई की जाकर ग्रेडिंग की गई तथा सूखे मसाले तैयार कर शुद्ध सरसों के तेल में पूर्णतः प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है।

शस्य विज्ञान प्रोफेसर डॉ. के.सी. नागर ने बताया कि यह अचार केन्द्र का एक नवाचार है तथा इसकी न्यूनतम विक्रय दर 180 रूपये प्रति किलोग्राम रखी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रावे प्रभारी एवं तकनीकी सहायक अनिता यादव के निर्देशन में बी.एस.सी. कृषि चतुर्थ वर्ष के ग्रामीण कृषि कार्यानुभव के छात्रा-छात्राओं द्वारा यह अचार तैयार किया गया। केन्द्र द्वारा निर्मित अचार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विक्रय के लिए निर्धारित दर पर उपलब्ध है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)