सागर: सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन सिस्टम से किसान को मिला लाभ
05 सितंबर 2026, सागर: सागर: सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन सिस्टम से किसान को मिला लाभ – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन सिस्टम कृषक श्री राजेंद्र लोधी, ग्राम मूडरा, विकासखंड जैसीनगर में स्थापित किया गया है। सिस्टम की कुल लागत 4 लाख 31 हजार रुपये है, जिस पर कृषक को 2 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है।इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से 10 एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली द्वारा स्वचालित रूप से उर्वरक एवं पानी पौधों तक पहुंचाया जाएगा।
सेंसर आधारित प्रणाली से फसल की आवश्यकता के अनुसार पानी एवं पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के साथ सिंचाई के पानी का पीएच स्तर भी नियंत्रित रखा जा सकेगा। इससे उर्वरकों एवं पानी का बेहतर उपयोग, फसल की गुणवत्ता में सुधार तथा उत्पादन में स्थिरता आने की संभावना है। कृषक राजेंद्र लोधी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कृषि लागत को बेहतर ढंग से प्रबंधित करते हुए अधिक उत्पादन एवं लाभ अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

