Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चावल सम्मेलन 2025: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचा रायसेन का बासमती चावल

03 नवंबर 2025, भोपाल: चावल सम्मेलन 2025: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचा रायसेन का बासमती चावल – नई दिल्ली में दिनांक 30 से 31 अक्टूबर 2025 तक इंटरनेशनल राइस एक्सपोर्टेशन फेडरेशन (IREF) द्वारा भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2025 का सफल आयोजन किया गया। IREF में 7,750 से अधिक सदस्य संगठन शामिल हैं, जिनमें निर्यातक, प्रोसेसर, लॉजिस्टिक्स फर्म्स एवं कृषक संगठन सम्मिलित हैं।

इस सम्मेलन में भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ कनाडा, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मध्यप्रदेश से इस सम्मेलन में बालाघाट जिले का जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर चावल तथा रायसेन जिले का बासमती चावल प्रदर्शित किया गया।

 रायसेन जिले से  राजेन्द्र रघुवंशी (कृषि विभाग) ने बासमती चावल का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तर पर सुनील कुमार सोने (ADA) एवं सैयद जुबेर अहमद (प्रमुख, निर्यात प्रकोष्ठ) उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान दल को 50 से अधिक निर्यातकों से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन मध्यप्रदेश के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें