Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की खाद वितरण की समीक्षा

05 सितम्बर 2025, सीधी: रीवा कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की खाद वितरण की समीक्षा – कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों में खाद वितरण तथा रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

 कमिश्नर ने कहा कि सभी कलेक्टर खाद वितरण की सुचारू व्यवस्था करें, जिससे किसानों को बिना किसी कठिनाई के खाद मिल सके। खाद की उपलब्धता, वितरण तथा सात दिनों में आने वाली खाद की रैक का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। जनप्रतिनिधियों तथा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को खाद वितरण के संबंध में वस्तुस्थिति से लगातार अवगत कराएं। डबल लाक सेंटर के साथ सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद का पर्याप्त वितरण सुनिश्चित करें। जिन केन्द्रों में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं वहाँ पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर व्यवस्थित वितरण कराएं। समितियों तथा डबल लाक से सुबह 7 बजे से खाद का वितरण शुरू करा दें। वितरण केन्द्रों में राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी तैनात रखें। अधिक दाम पर खाद बेचने वालों तथा वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एनआईसी केंद्र सीधी से कलेक्टर  श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने खाद वितरण एवं रोजगार मेले की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय, उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला, सिहावल प्रिया पाठक, मझौली आरपी त्रिपाठी, चुरहट शैलेश द्विवेदी, उपसंचालक कृषि राजेश सिंह चौहान तथा संबंधित अधिकारी  उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें