Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा : बीज निगम और बीज संघ में गेहूं  और चना का प्रमाणित बीज उपलब्ध

13 नवंबर 2026, रीवा: रीवा : बीज निगम और बीज संघ में गेहूं  और चना का प्रमाणित बीज उपलब्ध – रबी सीजन की बोनी के लिए संभाग में बीज निगम और बीज संघ में गेंहू और चना की फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिलों में बीज की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है। किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार बीज की उपलब्धता पर्याप्त है।

इस संबंध में संयुक्त संचालक कृषि बीएस जमरा ने कहा है कि संभाग के सभी जिलों के किसान भाई अधिकृत विक्रय केन्द्रों से प्रमाणित बीज खरीदें। बीज खरीदते समय टैग, बिल एवं बीज की वैधता जांच अवश्य कर लें किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बीज विक्रय होने पर कृषक गण संबंधित जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दें।

श्री जमरा ने  बताया कि संभाग में   रीवा जिले में  गेहूं  का 6032 क्विंटल बीज उपलब्ध है। जिसमें बीज निगम में 3852 क्विंटल तथा बीज संघ में 2180 क्विंटल है। सतना जिले में 13410 क्विंटल  गेहूं  का बीज उपलब्ध है, जिसमें बीज निगम में 1830 क्विंटल तथा बीज संघ में 11580 क्विंटल बीज है। सीधी जिले में 6050 क्विंटल  गेहूं  का बीज उपलब्ध है। इसमें शासकीय कृषि फार्म में 1550 क्विंटल तथा बीज संघ में 4500 क्विंटल बीज उपलब्ध है। सिंगरौली जिले में कुल 305 क्विंटल  गेहूं  का बीज उपलब्ध है। संभाग में चने का बीज रीवा जिले में 885 क्विंटल, सतना में 211 क्विंटल, सीधी जिले में 1280 क्विंटल तथा सिंगरौली जिले में 340 क्विंटल उपलब्ध है। जौ का बीज सतना जिले में 2210 क्विंटल, सीधी में 980 क्विंटल तथा सिंगरौली में 204 क्विंटल उपलब्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें