दमोह : कंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य
13 नवंबर 2026, दमोह: दमोह: कंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य – सहायक कृषि यंत्री दमोह द्वारा कंबाइन हार्वेस्टर संचालकों तथा कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कृषि यंत्री संदीप पीपड़ा ने संचालकों को स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जिन कंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) नहीं लगा होगा, यदि वे हार्वेस्टर संचालन करते हुए पाए जाते हैं तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी हार्वेस्टर संचालकों को अनिवार्य रूप से SMS लगवाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों को SMS युक्त हार्वेस्टर किसानों को किराये पर उपलब्ध कराने के लिए समझाइश दी गई। जिन कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों के पास SMS उपलब्ध नहीं है, उन्हें ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से SMS यंत्र अनुदान पर प्राप्त करने के लिए आवेदन करने को कहा गया।
बैठक में नरवाई प्रबंधन के लिए उपयोगी बेलर यंत्र के संबंध में भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बेलर यंत्र के उपयोग से नरवाई प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सकता है तथा किसान इसका उपयोग कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में सहायक कृषि यंत्री दमोह, उप संचालक कृषि, पी.डी. आत्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र तथा उपयंत्री कृषि अभियांत्रिकी दमोह उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


