Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

10 अक्टूबर 2024, मंदसौर: मंदसौर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न –  कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, उद्यानिकी विभाग,एनआरएलएम, एफपीओ, समूह की महिलाएं मौजूद थीं ।

बैठक  में कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखंड से 50-50 किसानों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का लाभ प्रदान करें। इसके साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को लोन की सुविधा प्रदान करें। लोन का लाभ किसानों को तुरंत मिले इसके लिए किसानों से बैंक के नियम अनुसार डीपीआर बनवाए। उसके पश्चात बैंक में लोन के लिए प्रकरण प्रस्तुत करें। छोटे-छोटे किसानों को फ्रूट प्रोसेसिंग कार्य के लिए प्रेरित करें।

संतरे की फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करें। ऐसे उद्योग जो जिले में सफल हो सकते हैं, उनसे जुड़े हुए किसानों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित कर उनका सहयोग करें। जिले में स्व सहायता समूह के माध्यम से निर्मित किए जा रहे उत्पाद की सूची उपलब्ध  कराएं । छोटे-छोटे किसान, समूह और बेहतर उत्पाद निर्मित करें इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण प्रदान करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com