Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगर-मालवा। कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री डी.व्ही.सिंह की अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती संघमित्रा गौतम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जी.एस.डावर, उप संचालक कृषि श्री बी.एल.मालवीय, उपायुक्त सहकारिता श्री आर.एस. गौर उपस्थित थे।

मिट्टी परीक्षण नमूनों का संकलन 20 जून तक करें- कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मिट्टी परीक्षण नमूनों का संकलन आगामी 20 जून तक शत-प्रतिशत हो जाना चाहिए। नमूनों का संकलन किसान मित्र एवं किसान दीदी के माध्यम से किया जाए। इस कार्य हेतु राजस्व अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समयसीमा में पूर्ण किया जाए। मिट्टी परीक्षण नमूना संकलन की रिपोर्ट 21 जून को अनिवार्यत: कृषि ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारीवार प्रस्तुत की जाए।
बीज की आवश्यकतानुसार मांग की जाए- कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम अन्तर्गत किस फसल का तथा कहां प्रदर्शन किया जा रहा है। इसकी जानकारी किसानों को अवश्य होना चाहिए। जिले में जिस किस्म के बीज का उपयोग नहीं किया गया हों, ऐसे नवीन किस्म की फसलों का प्रदर्शन किया जाए। बीज की आवश्यकतानुसार मांग की जाए।

कृषि को लाभ का धन्धा बनाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें- कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि प्याज खरीदी हेतु गोदाम चिन्हित किये जाए। प्याज भण्डारण हेतु अधिक से अधिक किसानों को प्याज भण्डार गृह का निर्माण हेतु प्रेरित कर शासन की योजना का लाभ दिया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile