इंदौर जिले में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता योजना के परिणाम घोषित
चार वृंदावन ग्रामों के 12 गो पालकों का हुआ पुरस्कार के लिये चयन
06 नवंबर 2026, इंदौर: इंदौर जिले में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता योजना के परिणाम घोषित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार प्रदेश में आयोजित गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गये है। इसके अनुसार इंदौर जिले के 4 वृंदावन ग्रामों के 12 गो पालकों का चयन पुरस्कार के लिये किया गया है। चयनित गो पालकों को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये,द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये का दिया जायेगा।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. दिनकर राव पाटिल ने बताया कि जिले के चयनित वृंदावन ग्राम बनेड़िया के बालाराम रामचंद्र, को प्रथम, अमित सुरेश पटले को द्वितीय तथा राहुल हरिराम चौधरी को तृतीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। इसी तरह वृंदावन गांव दतोदा के अलकेश छोटे लाल पटेल को प्रथम, नारायण भीमा उज्जीवाल को द्वितीय तथा धर्मेन्द्र लक्ष्मीनाराण गौड़ को तृतीय, रंगवासा के दिनेश नंदकिशोर को प्रथम, धर्मेन्द्र बद्रीलाल को द्वितीय तथा राहुल छगनलाल को तृतीय और ग्राम शिवनी के उदयसिंह बंशीलाल ठाकुर को प्रथम, सचिन महेश चोधरी को द्वितीय तथा समंदर राजाराम चौधरी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त होगा।
इन सभी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। डॉ. पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इन्दौर जिले के चयनित सभी 04 वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर तक गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत प्रतियोगिता कराई गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है, साथ ही उत्कृष्ठ दुग्ध उत्पादक गायों (उन्नत नस्ल) को चिन्हित कर पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। योजना जिले के चयनित 04 वृन्दावन ग्रामों-रगंवासा, दतोदा, शिवनी एवं बनेडिया में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय नस्ल की उन्नत गाय जो प्रतिदिन छः लीटर या अधिक दूध देने वाली गायों के गो पालकों का पंजीयन किया किया गया तथा सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के गो पालकों का पुरस्कार के लिये चयन किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


