Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पटना परिसर में अनुसंधान समिति की बैठक हुई

20 मई 2023, पटना: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पटना परिसर में अनुसंधान समिति की बैठक हुई – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की अनुसंधान परामर्शदात्री समिति की 19वीं बैठक का आयोजन दिनांक 18-19 मई, को  डॉ. के.डी. कोकाटे, पूर्व उप महानिदेशक (कृषि विस्तार), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की अध्यक्षता में किया गया | बैठक में समिति के अन्य सदस्य डॉ. मसूद अली, पूर्व निदेशक, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर; डॉ. एस.डी. सिंह, पूर्व सहायक महानिदेशक (मत्स्य विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली; प्रोफेसर के.एन. तिवारी, आईआईटी, खड़गपुर एवं डॉ. एस कुमार, पूर्व प्रमुख, भा.कृ.अनु.प. का पूर्वी अनुसंधान परिसर – अनुसंधान केंद्र, रांची मौजूद थे। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अनुसंधान केन्द्र, रांची, कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर कृषि विज्ञान केन्द्र, रामगढ़ एवं मखाना अनुसंधान केन्द्र, दरभंगा के प्रमुखों ने भाग लिया और विभिन्न परियोजनाओं की शोध उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।

समिति अध्यक्ष डॉ. कोकाटे ने राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों प्राथमिकताओं के साथ संस्थानों के अनुसंधान कार्यों को संरेखित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने G20 बैठक में चर्चा किए गए चार प्रमुख विषयों जैसे खाद्य और पोषण सुरक्षा, किसानों कों लाभ देने वाली टिकाऊ तकनीक को बढ़ावा देना, डिजिटल कृषि और साझेदारी को बढ़ावा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया । डॉ. कोकाटे ने संस्थान को अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम करने का सुझाव देते हुए एक सहयोगी दृष्टिकोण का प्रस्ताव रखा। यह सामूहिक प्रयास संस्थान को अत्यावश्यक चुनौतियों से निपटने और इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की उन्नति में योगदान देने में सक्षम करेगा। समिति के अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विशेषज्ञता के क्षेत्र में संस्थान के चल रहे और भविष्य के अनुसंधान और विकासात्मक कार्यक्रमों के लिए रचनात्मक इनपुट, उपयोगी सुझाव और मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर डॉ. कमल शर्मा, सदस्य सचिव, अनुसंधान परामर्शदात्री समिति ने धन्यवाद ज्ञापित किया  |

इससे पूर्व, केंद्र  निदेशक डॉ अनुप दास ने संस्थान की अनुसंधान उपलब्धियों, प्रबंधन के मुद्दों के साथ-साथ संस्थान द्वारा सामना किए जा रहे समस्याओं के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने संस्थान के प्रक्षेत्रों, परीक्षण प्रक्षेत्र और प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया, जहाँ संबंधित प्रभागों के प्रमुखों एवं वैज्ञानिकों ने अनुसंधान प्रगति के बारे में बताया।         

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें