Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामीण तालाबों में गम्बूसिया मछली का संचयन

21 नवंबर 2025, दतिया: ग्रामीण तालाबों में गम्बूसिया मछली का संचयन – कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे के निर्देशन में एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल के मार्गदर्शन में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग दतिया में मत्स्य बीज उत्पादन, वितरण, संचयन का कार्य चल रहा है।

सहायक संचालक मत्स्य दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण तालाबों एवं रुके हुए पानी में गम्बूसिया मत्स्य बीज का संचयन किया जा रहा है। गम्बूसिया मछली संचयन से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान है। यह मछली मच्छर के लार्वा को खाती है जिससे वह पनप नहीं पाते है।

सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री तेम्रवाल द्वारा जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए है कि गम्बूसिया का संचयन करें। अभी तक 30 पंचायतों के ग्रामीण तालाबो में एक लाख चार हजार गम्बूसिया मछली बीज का संचयन किया गया है। शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्र दतिया पर मत्स्य बीज उपलब्ध है। सिध नदी के गहरे  गड्ढों में 80 हजार मत्स्य कतला के अंगुलिकाएं का संचयन उप संचालक मत्स्योद्योग ग्वालियर संभाग की उपस्थिति में कराया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें