Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हंडिया में बाढ़ प्रभावितों को राहत वितरण

09 सितंबर 2020, भोपाल। हंडिया में बाढ़ प्रभावितों को राहत वितरण – मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिले के हंडिया का दौरा कर ग्रामीणों और किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि समाज का कमजोर तबका हमारे कलेजे का टुकड़ा है। इनके विकास के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने हंडिया में बाढ़ प्रभावित चार सौ से अधिक परिवारों को राहत सामग्री और सहायता राशि के रूप में रू. 5000 भी प्रदान किए।

महत्वपूर्ण खबर : 9 राज्यों के 22 बांस क्लस्टर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने किए लांच

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शासन की निर्देशानुसार प्रशासन घरों का सर्वे कर रहा है। वीडियोग्राफी की जा रही है। सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। सभी कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कर 2024 तक पक्का आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करेगी और गलत कार्य करने वालों को दंडित करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी शक्ति

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब शासन की भावना के अनुसार प्रशासन कार्य करने लग जाता है तो जनता को उसका लाभ मिलता है।
संकट की घड़ी में सरकार गरीबों और किसानों के साथ मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसान और गरीब हर परिस्थितियों में कठोर परिश्रम करते हैं जिसकी बदौलत हम सभी को जीवन का आधार “अन्न” प्राप्त होता है। आज गरीब और किसान संकट में हैं, शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है। प्रदेश की सरकार किसानों के साथ हैं इसीलिए सरकार ने फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़वा कर 7 सितंबर करवाया। सरकार ने वन ग्रामों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करवाया। किसी को भी किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें