ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिये पंजीयन 15 जून तक
02 जून 2026, छिन्दवाड़ा: ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिये पंजीयन 15 जून तक – म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) की ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 25 मई 2026 से 15 जून 2026 तक पंजीयन किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गेहूं के ई-उपार्जन पोर्टल पर दिनांक 23 जनवरी 2026 के माध्यम से पंजीयन संबंधी विस्तृत परिपत्र जारी किया गया है, जिसके अनुसार पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। जिला उपार्जन समिति की सहमति उपरांत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उत्पादक कृषकों के पंजीयन हेतु 25 मई 2026 से 15 जून 2026 तक कुल 19 पंजीयन केंद्र तथा जिला पांढुर्णा के लिये 02 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इन पंजीयन केंद्रों पर शासन द्वारा जारी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द पंजीयन नीति के निर्देशानुसार किसानों के पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। निर्धारित केंद्रों में तहसील छिंदवाड़ा के 2, चौरई के 4, चांद के 2, अमरवाड़ा के 3, तामिया के 2 एवं मोहखेड़, हर्रई, परासिया, उमरेठ, जुन्नारदेव व बिछुआ में एक-एक तथा जिला पांढुर्णा के लिये तहसील पांढुर्णा व सौंसर में एक-एक सहकारी संस्थाएं एवं बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सांख सहकारी समितियां शामिल हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

