Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन के लिए पंजीयन 10 मार्च तक

25 फ़रवरी 2025, विदिशा: चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन के लिए पंजीयन 10 मार्च तक –  रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में समर्थन मूल्य पर चना (5650 रु. प्रति क्विंटल), मसूर (6700 रू. प्रति क्विंटल) एवं सरसों (5950 रू. प्रति क्विंटल)  उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 10 मार्च 2025 तक किए जाएंगे।  किसानों  से अपील की गई है कि पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था जैसे  स्वयं  के मोबाइल, एमपी किसान एप के माध्यम से, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समितियों द्वारा (सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्रों पर उपलब्ध होगी) संचालित 130 पंजीयन केंद्रों पर किये जा रहे हैं।

पंजीयन की सशुल्क 50 रुपये के साथ जैसे एमपी ऑनलाईन, कियोस्क, लोकसेवा केन्द्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर, कैफे में कराये जा सकते हैं। कृषक भाई अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर को लिंक अवश्य रूप से करा लें। अधिक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक  07592-233153 पर संपर्क किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com