राज्य कृषि समाचार (State News)

शत प्रतिशत किसानों का करें पंजीयन- कलेक्टर शहडोल

21 सितम्बर 2024, शहडोल: शत प्रतिशत किसानों का करें पंजीयन- कलेक्टर शहडोल – कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने गुरुवार को  कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में किसानों  के विक्रय पंजीयन हेतु जिले की बैंक सखियों की बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने बैंक सखियों से कहा कि जिले के किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों का पंजीयन होने से किसान सीधे शासकीय खरीदी केन्द्र में अपना अनाज उचित मूल्य में विक्रय कर सकते हैं। उन्हे किसी अन्य व्यापारियों को कम मूल्य में अनाज विक्रय करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।   उन्होंने कहा कि जिले की बैंक सखियां अपने अपने कार्य क्षेत्र में किसानों से मिले एवं किसानों को पंजीयन के लाभ के बारे में बताएं तथा उनका पंजीयन करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन करना है जिससे किसानों का इसका लाभ मिल सके। पंजीयन के समय किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो संबंधित पटवारी, तहसील कार्यालय एवं कियोस्क सेंटर से संपर्क स्थापित कर समस्या का निदान कर पंजीयन कार्य करें। इस दौरान बैंक सखियों को किसान एप्प की जानकारी दी गई तथा किसान एप्प डाउनलोड कराकर किसानों का पंजीयन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर अंजली, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल, आजीविका मिशन से विष्णुकांत विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में बैंक सखी  उपस्थित रहीं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement