रीवा जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी
02 सितंबर 2026, इंदौर: रीवा जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन , ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 2 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -11 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -4 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -17 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – मऊगंज जिले के नैगढ़ी में अति भारी वर्षा हुई और यहां सर्वाधिक 154 .0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। इसके अलावा मझगवां में 103.0, हनुमना में 80.0, बरही में 80.0, चितरंगी में 71.2, मऊगंज में 68.2, त्योंथर में 65.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिमी झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ आज, 02 सितंबर 2026 को सुबह 0830 बजे उत्तर -पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया ) में कमजोर होने की संभावना है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्यप्रदेश से होते हुए पश्चिम -उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ , औसत समुद्र तल पर अब बठिंडा , रोहतक, हरदोई, कानपुर, उत्तर -पूर्व मप्र पर स्थित त कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र , दीघा और वहां से दक्षिण -पूर्व की ओर पूर्व -मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। ट्रफ अब उत्तर -पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्ला देश तक, उत्तर-पूर्वी मप्र और आसपास के क्षेत्र , झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल पर स्थित कम दबाव के केंद्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए गुजर रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर उत्तर -पूर्वी अरब सागर और उससे लगे सौराष्ट्र पर स्थित है। ट्रफ अब उत्तर -पूर्व अरब सागर और उससे लगे सौराष्ट्र पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर -पूर्वी मप्र और आसपास के क्षेत्र पर स्थित कम दबाव केकेंद्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रीवा जिले में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि सीधी, मऊगंज, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना , छतरपुर और मैहर जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट , नरसिंहपुर में कहीं -कहीं भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट। विदिशा , रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली , अनुपपुर, उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिक वर्षा वाले इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं (30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कहीं -कहीं , कुछ स्थानों / अनेक स्थानों / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

