रतलाम जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी
11 अगस्त 2026, इंदौर: रतलाम जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन , ग्वालियर , रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर , इंदौर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 10 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -15 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -१८ % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -13 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – अत्यधिक भारी वर्षा सीहोर जिले के श्यामपुर में 210.0 मिमी दर्ज़ की गई। अति भारी वर्षा – सारंगपुर 190.8, मोहगांव 187.2, भोपाल 175.6, सीहोर 170.0, सि होरा 165.3, कोलार 158.4, कालापीपल 153.0, अरेरा हिल्स 151.0, आरोन 146.0, सुल्तानपुर 143.4, पचोर 140.0, बाड़ी 134.0, हराई 133.6, बेगमगंज 132.4, सोहागपुर- नर्मदापुरम 125.0, इटारसी 124.2, नर्मदापुरम 123.2, रायसेन 122.2, रहटी 118.6, नि वास 117.४ और गैरतगंज 117.4 मिमी दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा – राजगढ़ 112.5, राघौगढ़ 112.0, लटेरी 106.4, लखनादौन 104.2, बुधनी 104.0, डोलरिया 103.0, पुष्पराजगढ़ 98.8, अमानगंज 96.0, पठारी 96.0, बीना 91.2, शुजालपुर 90.0, पचमढ़ी 87.0, उदयपुरा 87.0, मोमन बड़ोदिया 87.0, रहटगढ़ 85.1, गौहरगंज 85.0, नरसिंहपुर 83.0, बबई/ माखनपुर 82.0, नसरुल्लागंज 82.0, तमिया 80.0, मुंगावली 78.0, इछावर 77.0, गुना 76.2, पथरिया 76.0, कुंभराज 76.0, सिवनी मालवा 76.0, जीरापुर 76.0, मकसूदनगढ़ 75.0, पिपरिया 73.2, विदिशा 70.0, बटियागढ़ 69.0, कोलारस 68.0, डिंडोरी 67.2, पटेरा 66.0, और गुलाना में 65.0 मिमी दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र , उत्तरी मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर बना आज, 10 अग 2026 को भारतीय समनुसार सुबह 08:30 बजे भी उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण की ओर झुका हुआ है। मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल पर अब बीकानेर, दतिया , उत्तर मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र, डालटनगंज, दीघा और वहाँ से दक्षिण पूर्व – की ओर पूर्व -मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ , क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं के ट्रफ के रूप में गुजर रहा है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण , उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्रो के ऊपर बना हुआ है। एक शियर ज़ोन भी बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रतलाम जिले में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि सीहोर , राजगढ़, उज्जैन और आगर जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा , रायसेन, नर्मदापुरम, झाबुआ, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सागर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। मप्र के शेष जिलों में कुछ /अनेक और अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

