रतलाम: खेत बचाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
13 जून 2026, रतलाम: रतलाम: खेत बचाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – आत्मा योजना अंतर्गत विकासखंड पिपलोदा की ग्राम पंचायत में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, ई-टोकन प्रणाली, नरवाई प्रबंधन तथा खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।
आत्मा परियोजना के बीटीएम श्री हेमेंद्र मेहसन ने किसानों को प्राकृतिक खेती, ई-टोकन प्रणाली एवं नरवाई प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के वैज्ञानिक डॉ. शीशराम जाखड़ ने खेत बचाओ अभियान, मिट्टी परीक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. रामधन घासवा ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों एवं उनकी खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। वहीं श्री हेमंत सिंह चौहान ने आत्मा परियोजना की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

