Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ जिले के कलेक्टर ने किया फसल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, किसानों को दी महत्वपूर्ण सलाह  

12 सितम्बर 2025, भोपाल: राजगढ़ जिले के कलेक्टर ने किया फसल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, किसानों को दी महत्वपूर्ण सलाह – राजगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को विकासखण्ड सारंगपुर के ग्राम तलेनी, मगराना और चतरूखेड़ी में किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोयाबीन की फसल में जल जमाव के कारण आई बीमारी और पीलापन की समस्या को समझा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सोयाबीन की जेएस-9560 किस्म में पकने का समय नजदीक होने और खेतों में जल निकासी ठीक न होने से फसल में पीलापन आ गया है। कलेक्टर ने किसानों को खेतों से जल निकासी का उचित इंतजाम करने की सलाह दी।

निरीक्षण के साथ ही कलेक्टर ने विकासखण्ड ब्यावरा के ग्राम भूरा में कृषक माधवसिंह के खेत में सोयाबीन की जेएस-9560 किस्म में यलो मोजेक रोग का भी जायजा लिया। वहीं ग्राम बाईहेड़ा में कृषक हेमराज के खेत में सोयाबीन की नई किस्में आरवीएस-24 और आरवीएसएम-1135 का निरीक्षण किया गया, जिनमें कोई बीमारी नहीं पाई गई। कलेक्टर ने किसानों को सोयाबीन की बुवाई मेड-नाली पद्धति से करने और नई प्रजाति जैसे आरवीएस-24, आरवीएस-18 और जेएस-2098 लगाने की सलाह दी।

जल जमाव और बीमारी का असर

कलेक्टर ने बताया कि खेतों में जल जमाव होने से फसल को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे पीलापन और बीमारी फैल रही है। किसानों को जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया है ताकि फसल सुरक्षित रहे। डॉ. मिश्रा ने किसानों को नई प्रजाति की सोयाबीन लगाने और मेड-नाली बुवाई पद्धति अपनाने की सलाह दी, जिससे पैदावार बेहतर हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि रक्षक पोर्टल परकराएं नुकसान दर्ज

कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे अतिवृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की जानकारी कृषि रक्षक पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं, ताकि उन्हें उचित सहायता मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture