Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ कलेक्‍टर ने कृषि आदान विक्रेता संगठन से की चर्चा

26 सितम्बर 2025, राजगढ़: राजगढ़ कलेक्‍टर ने कृषि आदान विक्रेता संगठन से की चर्चा – कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा  गत दिनों  कलेक्‍टोरेट सभागार में मध्‍यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन भी उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि फर्टिलाइजर कंपनियों द्वारा डीएपी और यूरिया के साथ दिए जा रहे अन्‍य उत्‍पाद जो खेती के लिए फायदेमंद है, इसके लिए किसानों को कृषि विभाग द्वारा प्रेरित किया जाए एवं व्यापारियों को उर्वरक के साथ अन्‍य माइक्रो  न्यूट्रीएंट  जैसे सल्फर, जिंक, बोरोन एवं नेनो डीएपी, नेनो यूरिया को विक्रय की अनुमति प्रदान की जाए।

कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने शासन के नियमानुसार उक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी दुकानदारों से कहा कि किसी भी जगह से ओवर रेट की शिकायत न आए। यह सुनिश्चित किया जाए। सभी दुकानदार किसानों को नेनो यूरिया की ओर जागरूक करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें