Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: गेहूं की बुवाई शुरू, किसानों को बीज और उर्वरक के विकल्प पर जोर

09 नवंबर 2024, डूंगरपुर: राजस्थान: गेहूं की बुवाई शुरू, किसानों को बीज और उर्वरक के विकल्प पर जोर – राजस्थान में गेहूं की फसल की बुवाई का दौर शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि बुवाई के लिए अगर प्रमाणित बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, तो पिछले साल का बीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक परेश पंड्या ने बताया कि गेहूं के बीज को तीन साल में एक बार ही बदलने की आवश्यकता होती है, और इससे उत्पादन पर असर नहीं पड़ता। विभाग ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 4 हजार क्विंटल अनुदानित बीज की माँग भी भेजी है, जिसे आवंटन मिलने पर जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही किसानों को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और यूरिया का उपयोग करने की सलाह दी गई है, जो पोषक तत्वों में समृद्ध और किफायती विकल्प साबित हो सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com