Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: खंडार क्षेत्र में सरसों, गेहूं, टमाटर, मिर्च की फसलों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान कलेक्टर ने लिया जायजा, खेतों में जाकर किसानों से जानी समस्याएं  

30 जनवरी 2026, जयपुर: राजस्थान: खंडार क्षेत्र में सरसों, गेहूं, टमाटर, मिर्च की फसलों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान कलेक्टर ने लिया जायजा, खेतों में जाकर किसानों से जानी समस्याएं – पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सवाई माधोपुर जिले में तेज हवा, बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए जिला प्रशासन ने विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला कलेक्टर काना राम ने खंडार उपखंड क्षेत्र में सरसों, गेहूं, टमाटर, मिर्च सहित अन्य रबी एवं सब्जी फसलों में क्षति की सूचना मिलने पर प्रभावित गांवों में खेतों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रभावित किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश/ओलावृष्टि से तैयार कटाई योग्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे उनकी सालभर की मेहनत पर संकट आ गया है।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का वास्तविक आकलन करने के लिए नियमानुसार विशेष गिरदावरी कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से सर्वे रिपोर्ट तैयार करें :- जिला कलेक्टर ने खंडार उपखंड अधिकारी वर्षा मीना, तहसीलदार पुष्कर तथा सहायक निदेशक कृषि खेमराज मीणा सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि से क्षति की सूचना :- खंडार तहसील के सुमनपुरा, क्यारदा, बहरावंडा खुर्द, वैरना, दौलतपुरा खण्डेवला, सोनकच्छ, बाढ़पुर, हरिपुरा, अल्लापुर, सुखवास, मीनाखेड़ी, नरवला, मेईकला, हरिया का टॉप सहित अनेक गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। सवाई माधोपुर तहसील के सवाईगंज, बादलगंज, अजीतपुरा, आवंड, भैरूपुरा, लक्ष्मीपुरा, दोलाड़ा, फलौदी, टोडरा, खिजुरी, पांचोलास, रवांजना डूंगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि से क्षति की सूचना है।

72 घंटे के भीतर फसल नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश :- निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित हल्का पटवारियों को 72 घंटे के भीतर फसल क्षति की विशेष गिरदावरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कलक्टर ने आश्वस्त किया कि प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है और नियमानुसार सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture