Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: मक्का खेती को मिलेगा बढ़ावा, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान ने किसानों को बांटे उन्नत मक्का बीज मिनीकिट

13 जून 2026, जयपुर: राजस्थान: मक्का खेती को मिलेगा बढ़ावा, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान ने किसानों को बांटे उन्नत मक्का बीज मिनीकिट – किसानों की आय बढ़ाने एवं मक्का उत्पादन को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित “एथेनॉल उद्योगों के जलग्रहण क्षेत्रों में मक्का उत्पादन में वृद्धि परियोजना” के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में मक्का की उन्नत किस्मों के मिनीकिट डेमो वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत जिले के मनोहर खेड़ी एवं भाटोली गुजरान गांवों में किसानों को मक्का की उन्नत किस्मों के बीज मिनीकिट वितरित किए गए। इस दौरान 43 किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराए गए, जिससे वे आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से मक्का उत्पादन कर सकें।

कार्यक्रम में किसानों को मक्का की उन्नत, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा एथेनॉल उत्पादन हेतु मक्का की बढ़ती उपयोगिता पर भी विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट ने कार्यक्रम को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज एवं वैज्ञानिक खेती पद्धतियों के माध्यम से किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान की ओर से जिले में कार्यरत यंग प्रोफेशनल शंकर लाल चौधरी ने किसानों को मक्का उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में कोर्टेवा (पायनियर) कंपनी की ओर से दिनेश तिवाड़ी, टीएम चित्तौड़गढ़ भी उपस्थित रहे।किसानों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा जताई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture