Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: ग्राम रथ अभियान से बदली किसान की तकदीर, तारबंदी योजना से मिला 40 हजार का अनुदान

01 मई 2026, जयपुर: राजस्थान: ग्राम रथ अभियान से बदली किसान की तकदीर, तारबंदी योजना से मिला 40 हजार का अनुदान – राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान आज ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव की मजबूत मिसाल बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत गांगागुढा के ग्राम गांगागुढा निवासी कृषक रामलाल कालबेलिया की सफलता की कहानी इस अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

कृषक रामलाल कालबेलिया, पिता छगनलाल कालबेलिया, को कृषि विभाग की तारबंदी योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 400 मीटर तारबंदी के लिए ₹40,000 का अनुदान प्राप्त हुआ। यह सहायता उन्हें ग्राम रथ अभियान के दौरान आयोजित शिविर में योजना की जानकारी मिलने के बाद प्राप्त हुई।

शिविर में उपस्थित सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक से योजना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद रामलाल ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्होंने अपने खेत की तारबंदी का कार्य पूर्ण कराया। विभागीय अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किए जाने के मात्र 15 दिनों के भीतर ही उन्हें अनुदान राशि का भुगतान भी प्राप्त हो गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रामलाल कालबेलिया ने सरकार की इस योजना के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि अब उनके खेत की फसल जंगली जानवरों से सुरक्षित है, जिससे उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से उन्हें समय पर सही जानकारी मिली, जिससे वे इस योजना का लाभ उठा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture