Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाना

05 अगस्त 2023, जयपुर: राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाना – राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल डेवेलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय और लक्ष्य प्रदेश के किसानों को सशक्त एवं मजबूत बनाना है जिससे प्रदेश का विकास नई उचांईयों पर जा सकेगा। उन्होने कहा कि बोर्ड सरकार को किसानों के हित में समय-समय पर सुझाव देता रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

श्री डूडी शुक्रवार को पंत कृषि भवन में राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल डेवेलपमेंट बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री डूडी ने कहा कि कृृषि प्रसंस्करण, कृृषि व्यवसाय एवं कृृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति के माध्यम से राज्य सरकार ने अब तक 1103 प्रोसेसिंग यूनिटों में 399 करोड़ 87 लाख रूपये का अनुदान देकर किसानों को उद्यमी बनाने का कार्य किया है। बैठक में बोर्ड की उपाध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा आर्य ने कहा कि छोटे कृृषकों को इस नीति में लाभ लेने में आ रही बाधाओं एवं समस्याओं का सरलीकरण किया है। उन्होंने राज्य में उत्पादित प्रमुख फसलें जीरा, धनिया, ईसबगोल पर जीआई टेग दिलाने पर जोर दिया जिससे कृषकों की आय में वृृद्धि होगी।

बैठक में आयुक्त कृृषि श्री गौरव अग्रवाल, कृषि विपणन विभाग निदेशक श्रीमती पुष्पा सत्यानी, बोर्ड के सदस्य श्री मनीष धारणिया, श्री लल्लू राम सैनी, श्री प्रदीप काबरा, श्री प्रेम पाटीदार, अतिरिक्त निदेशक (उद्यानिकी) श्री के.सी. मीना एवं संयुक्त सचिव आर.एस.ए.आई.डी.बी. श्री चन्द्रभान सिंह सहित कृृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें