Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, सर्वे के बाद सरकार देगी बीमा क्लेम

01 नवंबर 2025, जयपुर: राजस्थान: बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, सर्वे के बाद सरकार देगी बीमा क्लेम – राजस्थान कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैमौसम/ असामयिक बारिश के कारण फसलोत्तर क्षति (पोस्ट हार्वेस्ट लॉस) के व्यक्तिगत फसल बीमा क्लेम के निर्धारण के लिए हो रहे क्षति सर्वे के कार्य में बीमित कृषकों से सहयोग करने की अपील की है।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैमौसम वर्षा से फसलों की उपज में होने वाले नुकसान से कृषकों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। योजना प्रावधानानुसार बैमौसम/असामयिक बारिश के कारण फसलोत्तर क्षति (पोस्ट हार्वेस्ट लॉस) का व्यक्तिगत फसल बीमा क्लेम का निर्धारण संयुक्त सर्वे टीम द्वारा किए गए क्षति सर्वे के आधार पर देय होता है।

उन्होंने बताया कि योजना के प्रावधान अनुसार संयुक्त सर्वे टीम में कृषि विभाग का कार्मिक, बीमा सर्वेयर व संबंधित कृषक की उपस्थिति में क्षति सर्वे का कार्य संपादित किया जाता है। यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी व विश्वसनीयता के साथ विभागीय कार्मिक की देखरेख व उपस्थिति में किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 उन्होंने फसल बीमा बीमित कृषकों से अपील की हैं कि क्षति सर्वे का कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करावें ताकि बैमौसम विपरित परिस्थितियों में नुकसान का वास्तविक आंकलन समय पर किया जाकर बीमा क्लेम का भुगतान हो सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture