राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन

07 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान: किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन – राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले के सूदरी ग्राम का दौरा कर प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने सूदरी ग्राम में प्रगतिशील किसान शंभू लाल जाट के खेत पर स्ट्रॉबेरी, एप्पल बेर एवं खीरा की खेती का निरीक्षण किया तथा किसान से खेती की पद्धति एवं उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रभु लाल जाट के अफीम के खेत का भी अवलोकन कर खेती से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. शंकर लाल जाट एवं सीताफल उत्कृष्ट केंद्र के प्रभारी रमेश मौजूद रहे।

किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने इसके पश्चात चित्तौड़गढ़ स्थित सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में सीताफल की उन्नत खेती, पौध उत्पादन तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने केंद्र पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से सीताफल की उन्नत किस्मों, पौध तैयार करने की प्रक्रिया तथा किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीताफल की उन्नत खेती किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

अध्यक्ष चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें सीताफल की उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए।

इस दौरान सीताफल उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी रमेश आमेटा, तहसीलदार विपिन चौधरी सहित संबंधित  अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements