Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: झुंझुनूं के 40 किसानों का दल करनाल रवाना, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में लेंगे प्रशिक्षण 

07 जनवरी 2026, जयपुर: राजस्थान: झुंझुनूं के 40 किसानों का दल करनाल रवाना, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में लेंगे प्रशिक्षण – आत्मा योजनान्तर्गत झुंझुनूंजिले के 40 कृषकों के सात दिवसीय कृषक भ्रमण दल को (04 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक) शीशराम जाखड़, उप निदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक (आत्मा) झुन्झुनू ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, व उत्तर प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखाकर आत्मा कार्यालय के सामने से रवाना किया।

यह कृषक भ्रमण दल 7 दिन में चौधरी चरण सिंह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार (हरियाणा), नेशनल डेयरी अनुसंधान संस्थान, गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल (हरियाणा), केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला (हिमाचल प्रदेश), डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी विश्वविद्यालय सोलन (हिमाचल प्रदेश), केन्द्रीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून (उत्तराखण्ड), सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ (उत्तर प्रदेश) व राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती अनुसंधान संस्थान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का भ्रमण करेगें।

उप निदेशक कृषि झुन्झुनू शीशराम जाखड़ ने बताया कि कृषक उपरोक्त विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों व प्रशिक्षण स्थलों का भ्रमण कर जोखिम प्रबंधन, लागत में कमी, पोषण प्रबंधन, नवाचार, उद्यानिकी फसलों का उत्पादन एवं प्रबंधन, वर्षा जल संरक्षण, जल प्रबंधन तकनीक, जल व मृदा संरक्षण, संतुलन उर्वरक व कीटनाशक का उपयोग उद्यानिकी की उन्नत तकनीक, प्राकृतिक व जैविक खेती, लवणीय जल में कृषि गतिविधि, नवाचार गतिविधि, अनुसंधान सब्जी जानकारी, पशुसंवर्धन, पशुओं की उन्नत नस्लों की जानकारी, दुग्ध उत्पादन प्रबंधन, प्रौद्योगिकी प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, मशरूम उत्पादन सहित आधुनिक कृषि की नवीनतम जानकारी प्राप्त करेगें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भ्रमण दल रवानगी के मोके पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा) झुन्झुनू प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार, सहायक कृषि अधिकारी, झुन्झुनू व राकेश कुमार कटेवा, कृषि पर्यवेक्षक, झुन्झुनू, विजय ढाका, तपेश कुमार, रितेश कुमार सहित 40 कृषक उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भ्रमण दल के प्रभारी प्रेम कुमार, सहायक कृषि अधिकारी, झुन्झुनू व राकेश कुमार कटेवा, कृषि पर्यवेक्षक, झुन्झुनू को नियुक्त किया गया है जो भ्रमण के दौरान कृषकों के साथ रहेगें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture