Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा ‘वाघा बार्डर’ भ्रमण पर जाएंगी रायसेन की बेटियां

27 अगस्त 2022, रायसेन । भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा ‘वाघा बार्डर’ के भ्रमण पर जाएंगी रायसेन की बेटियां – मॉ तुझे प्रणाम योजना के तहत रायसेन निवासी बालिकाएं तनुश्री राठी और नंदनी दुबे देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा “वाघा बार्डर” के भ्रमण पर जाएगीं। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने दोनों बालिकाओं तनुश्री और नंदनी को सम्मानित किया तथा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने बालिकाओं से कहा कि देश की सुरक्षा और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सैनिक दिन-रात चौबीस घण्टे पहरा देते हैं। इस यात्रा से उन्हें यह जानने का अवसर मिलेगा कि देश की रक्षा के लिए सैनिक कितनी मेहनत करते हैं, किन परिस्थितियों का सामना करते हैं। वाघा बार्डर का भ्रमण बालिकाओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। कलेक्टर  से चर्चा के दौरान तनुश्री और नंदनी ने बताया कि वह देश की सीमाओं को देखने के लिए उत्साहित हैं। सैनिक किस प्रकार सीमाओं पर चौकसी करते हैं, वहां की भौगोलिक स्थिति आदि जानने के लिए वह उत्सुक हैं।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों बालिकाएं 27 अगस्त को दोपहर के समय भोपाल से यात्रा के लिए रवाना होगी। उन्हें वाघा बार्डर के साथ ही जलियावाला बाग, स्वर्ण मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।  इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री श्वेता औचट, बालिका नंदनी दुबे के पिता श्री अतुल दुबे तथा तनुश्री राठी के पिता श्री राजेश राठी भी उपस्थित थे। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दोनों बालिकाओं ने दिनांक 23-24 जुलाई 2022 को आयोजित यूथ महा पंचायत में भी सहभागिता की है, जिसके आधार पर इनका चयन किया गया है ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:मंदसौर के मल्हारगढ़ में लहसुन की बड़ी आवक से कीमतों में गिरावट