Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पी.एम कुसुम योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए- सांसद फिरोजिया

12 मार्च 2025, उज्जैन: पी.एम कुसुम योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए- सांसद फिरोजिया – सांसद श्री अनिल फिरोजिया की अध्यक्षता में गत दिनों  प्रशासनिक संकुल भवन , उज्जैन के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक नागदा खाचरोद डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक बडनगर श्री मुकेश पंड्या, विधायक महिदपुर श्री दिनेश जैन बोस, विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालुहेडा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एडीएम श्री प्रथम कौशिक, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयती सिंह और समस्त  विभागों  के अधिकारी  मौजूद थे।

बैठक में ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत स्थापित किए जाने वाले सौर संयंत्र की समीक्षा के दौरान सांसद श्री फिरोजिया ने कहा की यह केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। किसानों को योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की जाए, ताकि वे योजना का लाभ ले सकें सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।

जिले में मत्स्य पालन की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा  कि मत्स्य पालकों को मत्स्य बाजार में किराए पर दुकानें  उपलब्ध कराई जाएं। आपने   मत्स्य पालन के अतिरिक्त  मत्स्य  पालकों को मखाने उगाने के लिए भी प्रेरित किया जाए  ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। बैठक में अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई।  बैठक के समापन पर आभार प्रदर्शन कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा किया गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com