Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर : बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

13 नवंबर 2026, रायपुर: रायपुर : बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से क्षेत्र के 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके पूरा होने पर 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को खरीफ के साथ रबी फसल के लिए भी पानी मिल सकेगा और वे साल में एक से अधिक फसल लेकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।

13 गांवों की 8,454 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

बगिया बैराज परियोजना का निर्माण मैनी नदी पर स्थित पुल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मुसकुटी में किया जाएगा। इस परियोजना से बगिया, रजौटी, सुजीबहार, दोकड़ा, पतरापाली और बांसबहार सहित आसपास के कुल 13 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा। किसानों को पर्याप्त पानी मिलने से वर्षा पर निर्भरता कम होगी और उन्हें खरीफ के अलावा रबी की फसल लेने का भी अवसर मिलेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

मोबाइल से संचालित होगी सिंचाई व्यवस्था

इस परियोजना की एक प्रमुख विशेषता आधुनिक तकनीक आधारित संचालन व्यवस्था है। इसके तहत सिंचाई व्यवस्था को मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आधुनिक तकनीक पर आधारित इस प्रकार की यह पहली परियोजना है। इससे जल प्रबंधन को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि खेती-किसानी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार है और किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को कई बार मौसम और वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। बगिया बैराज परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के किसानों की यह चिंता काफी हद तक दूर होगी। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि बैराज के निर्माण से वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ेगा। किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिलने से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और खेती में नई संभावनाएं विकसित होंगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं मिलें, खेती की लागत कम हो और उनकी आय में लगातार वृद्धि हो। मुख्यमंत्री ने परियोजना के भूमिपूजन पर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा का विस्तार नहीं है, बल्कि हजारों किसान परिवारों की खुशहाली और क्षेत्र के कृषि विकास की मजबूत आधारशिला है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture