Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार कृषि मंडी में शुरू हुई उपज की नीलामी, 10,001 रुपये प्रति क्विंटल बिकी सोयाबीन

13 नवंबर 2026, धार: धार कृषि मंडी में शुरू हुई उपज की नीलामी, 10,001 रुपये प्रति क्विंटल बिकी सोयाबीन – धार कृषि उपज मंडी में कृषि उपज की नीलामी का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापार विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां महालक्ष्मी के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कृषि उपज की नीलामी प्रारंभ की गई।

कलेक्टर ने निकाली पहली पर्ची

नीलामी की शुरुआत बैलगाड़ी में लाई गई सोयाबीन की उपज से टोकन पद्धति के माध्यम से हुई। विक्रय के लिए मंडी पहुंची बैलगाड़ियों की प्रवेश पर्चियां एकत्रित की गईं। इसके बाद कलेक्टर श्री मीना ने पहली पर्ची निकाली। इसमें ग्राम कालुखेड़ी के किसान श्री बहादुर की सोयाबीन की नीलामी हुई। इस उपज को चंचल ट्रेडर्स फर्म ने 10,001 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा।

इसके बाद दूसरी और तीसरी पर्ची के माध्यम से भी नीलामी की गई। इसके साथ ही मंडी में कृषि उपज की नियमित नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैंड-बाजों के साथ हुआ अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में मंडी समिति के भारसाधक अधिकारी श्री राजकुमार हलदर, मंडी सचिव श्री एम.आर. जमरे, व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनंतकुमार अग्रवाल, सचिव श्री मुकेश राठौर और कोषाध्यक्ष श्री आशीष जैन सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का नीलामी स्थल पर बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम के अंत में मंडी सचिव एम.आर. जमरे ने मंडी प्रांगण में आने वाले क्षेत्र के सभी किसानों, व्यापारियों और हम्माल-तुलावटी भाइयों को कृषि उपज की खरीदी शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture