Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: कोण्डागांव में डिजिटल किसान किताब वितरित, भूमि और ऋण की जानकारी अब किसानों को मिलेगी ऑनलाइन  

31 मार्च 2026, रायपुर: रायपुर: कोण्डागांव में डिजिटल किसान किताब वितरित, भूमि और ऋण की जानकारी अब किसानों को मिलेगी ऑनलाइन – छत्तीसगढ़ राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत कोण्डागांव जिले में किसानों को डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिनों जिला प्रशासन द्वारा ग्राम जामगांव में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 59 किसानों को डिजिटल किसान किताब वितरित की गई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। डिजिटल किसान किताब पारंपरिक मैन्युअल किसान किताब का स्थान लेगी, जिससे किसानों और भूमिधारकों को आधुनिक, सरल एवं त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी। इस व्यवस्था के माध्यम से किसान अपनी भूमि संबंधी जानकारी कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा भुइया पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां से किसान आसानी से जानकारी देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजिटल प्रणाली में आवश्यक विवरण स्वतः अपडेट होते रहेंगे, जिससे जानकारी संशोधन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही, पटवारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति उपलब्ध होने से दस्तावेजों की वैधता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। ऋण पुस्तिका से संबंधित जानकारी ऑनलाइन एवं वास्तविक समय में उपलब्ध होने से किसानों को बैंक ऋण, फसल ऋण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें