Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: सक्ती में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, 3.87 टन यूरिया जब्त

09 जून 2026, रायपुर: रायपुर: सक्ती में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, 3.87 टन यूरिया जब्त – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कृषि विभाग की टीम ने ग्राम केसला में कार्रवाई करते हुए 3.87 टन (86 बोरी) यूरिया उर्वरक जब्त कर उसके विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला एवं विकासखंड स्तरीय निगरानी दल ने विकासखंड सक्ती के ग्राम केसला में एक निजी भवन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा में उर्वरक भंडारित पाया गया। पड़ताल में यह उर्वरक मेसर्स मयंक ट्रेडर्स की प्रोपराइटर श्रीमती उमा राठौर द्वारा भंडारित कराया जाना पाया गया। कार्रवाई के समय फर्म प्रतिनिधि की मौजूदगी में उर्वरक जब्त कर उसे सुपुर्दगी में रखा गया।

कृषि विभाग के अनुसार जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अनियमित भंडारण रोकने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक सक्ती, डभरा और जैजैपुर विकासखंडों में ऐसे सात मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम कृषि कार्यालय को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur